Eng vs ind: Cricket News & Match Updates
WATCH: 'बुंमराह टेस्ट से संन्यास ले सकते हैं, उनकी बॉडी उनका साथ नहीं दे रही'
Jasprit Bumrah Can Retire from Tests: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 544/7 रन बनाकर भारत पर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन भी विकेट के लिए तरसते रहे लेकिन इंग्लिश टीम ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। यहां तक जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज भी विकेट के लिए तरसता हुआ दिखा।
इंग्लिश बल्लेबाज बुमराह को आसानी से खेल रहे थे और बुमराह की गेंदबाजी को देखकर हैरानी तो तब हुई जब गेंद की स्पीड पर नजर गई। तीसरे दिन बुमराह काफी संघर्ष करते दिखे और 125-130 की स्पीड से ही गेंदबाजी कर पाए। उनको इतनी कम गति से गेंदबाजी करता देख हर कोई हैरान था और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तो यहां तक कह दिया कि बुमराह की बॉडी उनका साथ नहीं दे रही है और वो जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। Read More...