England second odi: Cricket News & Match Updates
'विश्व की नंबर एक टीम को हराना शानदार उपलब्धि', वनडे सीरीज जीतने के बाद बोले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक
मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, ""मुझे लगता है कि हमने जबरदस्त मुकाबला किया और आपस में बहुत अच्छा तालमेल बनाए रखा, ठीक वैसे ही जैसे हमने पूरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान किया था। दुनिया की नंबर 1 टीम के खिलाफ सीरीज जीतना एक शानदार उपलब्धि है।" इंग्लैंड के 387 रनों के विशाल टोटल की नींव जैकब बेथेल और बेन डकेट के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी ने रखी। ब्रूक ने दोनों सलामी बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हमने उस टेम्पलेट के बारे में काफी बात की है, जिसके साथ हम खेलना चाहते थे। बेथ (बेथेल) और डकी (डकेट) ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की, वह शानदार था।"
इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "20 या 30 ओवर तक बिना कोई विकेट और ज्यादा जोखिम लिए बगैर डकेट और बेथेल की यह साझेदारी लाजवाब रही। इसके बाद जो रूट ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं, जोस बटलर ने जिस अंदाज में पारी का अंत किया वह देखने लायक था। यह बल्लेबाजों का एक बेहतरीन प्रदर्शन था।" Read More...
Related Cricket News for England second odi - Tesst
बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, रोहित-कोहली ने रचा इतिहास
भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स में खेला जाएगा निर्णायक वनडे, पिछली गलतियों से सबक लेकर उतरेगी मेहमान टीम
दूसरा वनडे: भारतीय बल्लेबाज शॉर्ट बॉल खेलने को लेकर थोड़े परेशान दिखे: बोपारा
दूसरा वनडे: टीम इंडिया मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाई, इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रन का लक्ष्य
भारत बनाम इंग्लैंड: बतौर जोड़ी रोहित-कोहली का नया कारनामा, 8 हजार रनों का आंकड़ा छुआ
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16