England Second ODI: मजबूत शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध गुरुवार को जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 44 ओवरों का सामना करते हुए सिर्फ 233 रन पर ऑलआउट हो गई। एक ओर, टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है, तो दूसरी तरफ मेजबान टीम का उद्देश्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना है।
गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.4 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। गिल 30 गेंदों में 6 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 60 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया। रोहित 47 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद ईशान किशन (1) भी पवेलियन लौट गए।