Cardiff: India vs England Second ODI (Image Source: IANS)
England Second ODI: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 'रो-को' ने यह कारनामा गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में किया।
यह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन जोड़ने के मामले में तीसरे नंबर की जोड़ी है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली सबसे आगे हैं, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल 12,400 रन जुटाए। इसके अलावा, तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ के साथ 11,037 रन जोड़े हैं।
इस लिस्ट में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी चौथे स्थान पर है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 7,626 रन जुटाए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर के साथ 7,199 रन जुटाए हैं।