Fa cup
रिपोर्ट: एशिया कप फाइनल मैं भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया
दुबई, 29 सितम्बर - मौजूदा विजेता भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बाद भी 48.5 ओवरों में 222 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने इस लक्ष्य को सात विकेट खोने के बाद आखिरी गेंद पर हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं बांग्लादेश तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच कर खिताब से महरूम रह गया। 2016 में खेले गए पिछले संस्करण में भी भारत ने बांग्लादेश को ही मात देकर ट्रॉफी उठाई थी।
लिटन दास अगर 121 रनों की पारी नहीं खेलते तो बांग्लादेश का 200 पार जाना भी मुश्किल था। यह दास का पहला शतक था और इसी के दम पर बांग्लादेश बचाव करने लायक स्कोर तक पहुंच सकी। उन्हें इसी पारी के कारण मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना उतार-चढ़ाव से भरा है। भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन (15) रुबले हुसैन की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से खेलने के प्रयास में सौम्य सरकार के हाथों लपके गए। 35 के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। वहीं 46 के कुल स्कोर पर भारत ने अंबाती रायडू (2) के रूप में अपना दूसरा विकेट खोया।
यहां से कुछ छोटी-छोटी साझेदारियां कर भारत लक्ष्य के करीब पहुंच रहा था। रोहित शर्मा एक छोर से बांग्लादेश के लिए संकट बने हुए थे। दिनेश कार्तिक (37) उनका अच्छा साथ दे रहे थे। स्कोर 83 तक पहुंच चुका था, लेकिन यहीं रुबेल की गेंद पर नजमुल इस्लाम ने रोहित का कैच पकड़ भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 55 गेंदों में तीन चौके और इतने की छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।
कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी (36) के बीच भी अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन यह जोड़ी अपनी असल लय पकड़ पाती उससे पहले कार्तिक 137 के कुल स्कोर पर महामुदुल्लाह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।
धोनी ने केदार जाधव (नाबाद 23) के साथ एक और साझेदारी करने की कोशिश की। यह जोड़ी अभी सिर्फ 23 रन ही टीम के खाते में जोड़ पाई थी कि 160 के कुल स्कोर पर धोनी मुस्ताफीजुर रहमान की गेंद पर मुस्ताफिकुर रहीम के हाथों लपके गए।
जाधव को इस दौरान हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई और इसी कारण वह 167 के कुल स्कोर पर 38वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए और 47.2 ओवर में लौट कर आए। तब तक हालांकि रवींद्र जडेजा (23) और भुवनेश्वर कुमार (21) ने सातवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
लगा कि यह जोड़ी भारत को जीत दिला देगी तभी रुबेल की एक गेंद जडेजा के बल्ले का हल्का से किनारा लेकर रहीम के हाथों में जा समाई। तभी जाधव ने कदम रखा। मुस्ताफीजुर रहमान ने दो रन बाद भुवनेश्वर को भी पवेलियन भेज दिया। यहां से जाधव और कुलदीप यादव (नाबाद 5) ने एक-एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले, कुलदीप और जाधव ने अपनी स्पिन से बांग्लादेशी मध्य क्रम को धवस्त कर उसके बड़े स्कोर के सपने को तोड़ दिया।
जाधव ने अहम समय पर भारत को विकेट दिलाए। कुलदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
जाधव ने ही दास और मेहंदी हसन मिराज (32) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 120 रनों की साझेदारी को 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तोड़ा। उन्होंने मिराज को रायडू के हाथों कैच कराया।
आठ रन बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इमरुल कायेस (2) को पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई। विकेटकीपर-बल्लेबाज रहीम (5) भारतीय टीम के लिए खतरा हो सकते थे, लेकिन जाधव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह जसप्रीत बुमराह के हाथों लपके गए।
पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मोहम्मद मिथुन (2) गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। कुलदीप ने महमुदुल्ला के रूप में एक और खतरे को अपनी फिरकी में फंसा बुमराह के हाथों कैच करा बांग्लादेशी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।
इस बीच दास एक छोर पर डटे रहे लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए मशहूर धोनी ने लिटन को 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ी चतुराई से कुलदीप की गेंद पर स्टम्प कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों के अलावा दो छक्के भी लगाए।
इसके बाद सिर्फ सौम्य सरकार ने ही थोड़ा संघर्ष दिखाया। उन्होंने 33 रनों का योगदान दिया। सरकार 222 के कुल स्कोर पर टीम के नौवें विकेट के तौर पर रन आउट हुए। बुमराह ने रुबेल हुसैन को बोल्ड कर अपना खाता खोला और बांग्लादेश की पारी का अंत किया।
Related Cricket News on Fa cup
-
चोटिल शाकिब अल हसन लौटे बांग्लादेश
अबु धाबी, 27 सितम्बर - बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन उंगली में चोट के कारण एशिया कप बीच में छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिके बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट संचालन के ...
-
रिपोर्ट: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराया, एशिया कप फाइनल मैं पंहुचा
अबु धाबी, 27 सितम्बर (CRICKETNMORE)| मुश्फीकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलता पूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को एशिया ...
-
कुछ विवादित निर्णय के कारण मैच हमसे दूर हो गया: धोनी
दुबई, 26 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार देर रात यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ...
-
रिपोर्ट : भारत-अफगानिस्तान के बीच सुपर चार का मुक़ाबला हुआ टाई
दुबई, 26 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार देर रात यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ...
-
रोहित और धवन हमारे हाथों से मैच ही छिनकर ले गए - सरफराज अहमद
एशिया कप में दूसरी बार भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। दुबई में खेले गए सुपर-4 के इस मैच में रोहित शर्मा और धवन के शतकीय पारी के आगे पाकिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त ...
-
रिपोर्ट : भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया
24 सितंबर। रोहित शर्मा और धवन के शतकीय पारी के आगे पाकिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 210 रन की पार्टनरशिप की ...
-
रिपोर्ट : बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 3 रन से हराया
अबुधाबी, 24 सितम्बर (CRICKETNMORE)| मुस्ताफिजुर रहमान (44/2) के आखिरी ओवर में किए गए कमाल की गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में एशिया कप-2018 के सुपर-4 के एक रोमांचक मुकाबले में ...
-
एशिया कप, सुपर 4: भारत बनाम पाकिस्तान (प्रीव्यू)
दुबई, 23 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और पाकिस्तान के टीमें एक बार फिर एशिया कप-2018 में रविवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह दोनों ...
-
रिपोर्ट: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
22 सितंबर। भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस कर बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और आसानी के साथ भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली। ...
-
रिपोर्ट: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया
अबु धाबी, 22 सितम्बर (CRICKETNMORE)| इमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) की बेहतरीन पारियों के बाद अंत में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक की 43 गेंदों में खेली गई 51 रनों की जुझारू पारी ...
-
रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल करने पर भड़का ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, कही ऐसी बात
21 सितंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ अबु धाबी खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने चोटिल हार्दिक पांड्या की ...
-
एशिया कप सुपर 4: भारत बनाम बांग्लादेश (प्रीव्यू )
21 सितंबर। एशिया कप-2018 के अपने दोनों ग्रुप मैच जीतकर कर अगले दौर में पहुंची भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश के रूप में अब एक ऐसी टीम है जो किसी भी समय किसी भी टीम ...
-
रिपोर्ट : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हराया
21 सितंबर । बर्थडे बॉय राशिद खान ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस के बल पर एशिया कप के छठे मैच में अफगानिस्तान की टीम को 136 रनों से जीत दिला दी। बांग्लादेश की टीम 256 रन के लक्ष्य ...
-
Asia Cup 2018: देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच की झलकियां
Sept.20 (CRICKETNMORE) - एशिया कप-2018 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच की झलकियां: ...