Fa cup
वर्ल्ड कप 2019 के फॉरमेट में बदलाव, अब इस फॉरमेट में खेला जाएगा- जानिए पूरी डिटेल्स
नई दिल्ली, 21 फरवरी| क्रिकेट के जन्मदाता देश इंग्लैंड में 30 मई से क्रिकेट का महाकुंभ यानि विश्व कप (50 ओवर) का आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट के इस बड़े तमगे को हासिल करने के लिए हर टीम अपनी जान झोंकने को तैयार है। इस विश्व कप के फॉरमेट में हालांकि बदलाव हुआ है और इस बार राउंड रोबिन फॉरमेट में टीमें खिताबी जंग के लिए जद्दोजहद करेंगी।
इस बार राउंड रोबिन फॉरमेंट में विश्व कप का आयोजन होगा, जहां हर टीम को विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों से खेलना होगा। राउंड रोबिन फॉरमेट विश्व कप में दूसरी बार इस्तेमाल किया जा रहा। सबसे पहले 1992 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए विश्व कप में इसे इस्तेमाल किया गया था।
विश्व कप के 12वें संस्करण में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और राउंड रोबिन फॉरमेट के हिसाब से हर टीम को नौ मैच खेलने हैं। यह प्रारूप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी इस्तेमाल किया जाता है। 46 दिनों तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।
अंकतालिका में शीर्ष-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और फिर दो टीमें 14 जुलाई को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉडर्स मैदान पर खिताबी जंग होगी।
यह प्रारूप किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि इस प्रारूप की सबसे बड़ी खासियत या यू कहें पेचिदगी यह है कि टीम को अगले दौर में जाने के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होता है और अगर टीम राह भटकती है तो कई बार दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी उसका अगले दौर का सफर टिका रहता है।
भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। इसके बाद नौ जून को आस्ट्रेलिया, 13 जून को न्यूजीलैंड, 16 जून को पाकिस्तान, 22 जून को अफगानिस्तान, 27 जून को वेस्टइंडीज, 30 जून को इंग्लैंड, दो जुलाई को बांग्लादेश, छह जुलाई को श्रीलंका से भिड़ना है।
इस विश्व कप में पहले ही अपेक्षा टीमों की संख्या भी घटाई गई है। विश्व कप के बीते संस्करणों में 12 या 14 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार क्वालीफिकेशन में भी बदलाव किए गए थे।
आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष-8 में रहने वाली टीमें स्वत: ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई थीं जबकि बाकी के दो स्थानों के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, जिससे वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने अपनी जगह पक्की की थी।
राउंड रोबिन प्रारूप से बेशक विश्व कप लंबा होगा लेकिन प्रतिस्पर्धा की कमी कि गुंजाइश नहीं है साथ ही यह प्रारूप किसी भी टीम को आरामदायक स्थिति में रहने या फिर सुकून हासिल करने की इजाजत नहीं देता।
1992 के बाद ग्रुप फॉरमेट ने दोबारा जगह ले ली थी। 1975 में खेले गए पहले विश्व कप से लेकर 1987 तक ग्रुप फॉरमेट में ही मैच खेले गए थे। 1996 से एक बार फिर ग्रुप फॉरमेट ने जगह ले ली थी। वहीं, 1999 में इंग्लैंड में ही खेले गए विश्व कप में ग्रुप-दौर के बाद सुपर-6 दौर को शामिल किया गया था जो दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप में भी जारी रहा था।
2007 में हालांकि आईसीसी ने एक सुपर-6 को हटाकर सुपर-8 दौर को शामिल किया था और पहली बार विश्व कप में दो ग्रुप की जगह चार ग्रुप बनाए गए थे। सुपर-8 के बाद क्वार्टर फाइनल दौर की शुरुआत हुई थी।
भारत में 2011 में खेले गए विश्व कप में एक बार फिर दो ग्रुप वाला फॉरमेट लाया गया था और इसके बाद क्वार्टर फाइनल दौर की शुरुआत हुई थी। 2015 में भी इसी प्रारूप को जारी रखा था।
2019 में बदले हुए प्रारूप से किसी भी टीम को पहले से कमजोर या मजबूत नहीं माना जा सकता क्योंकि इसकी रूपरेखा इस तरह से होती है कि कई तरह के संयोजन काम करते हैं और फिर अगले दौर की चार टीमों का फैसला होता है। इसकी बानगी कई बार आईपीएल में देखने को मिली हैं जहां लीग दौर के आखिरी मैच पर कुछ टीमों का भविष्य निर्भर रहता है।
Related Cricket News on Fa cup
-
इस टीम को हराकर इंग्लैंड टीम जीतेगी वर्ल्ड कप का खिताब, माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी
21 फरवरी। 30 मई से वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। एक तरफ जहां हर किसी को उम्मीद है कि भारतीय टीम विश्व विजेता बन सकती है तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ...
-
भारत और इंग्लैंड विश्व कप 2019 के प्रबल दावेदार : जहीर खान
नई दिल्ली, 20 फरवरी - भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप (50 ओवर) ...
-
2019 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर ICC का बड़ा बयान,सीईओ रिचर्डसन ने कही ऐसी बात
लंदन, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और वर्ल्ड कप-2019 आयोजन समिति को अब भी विश्वास है कि मैनचेस्टर में 16 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। ...
-
वर्ल्ड कप में भारत - पाक मैच हो पाएंगे या नहीं, IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सुनाया ऐसा…
18 फरवरी। पुलवामा में आतंकी हमले में 49 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद अब हर तरफ एक ही बात उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलने ...
-
सुनील गावस्कर ने कहा भारत नहीं ये टीम है 2019 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार
16 फरवरी,(CRICKETNMORE)। दिग्गज बल्लेबाज औऱ पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत नहीं बल्कि इंग्लैंड 2019 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है। गावस्कर का मानना है कि 2015 वर्ल्ड कप के ...
-
WATCH ईरानी ट्रॉफी में अंपायर ने हैरत में डालकर लिया ऐसा फैसला, बल्लेबाज और फील्डर भी हुए हैरान
15 फरवरी। अक्षय कारनेवर (102) के पहले शतक और अक्षय वाडकर (73) के अर्धशतक की मदद से रणजी चैम्पियन विदर्भ ने शेष भारत एकादश के खिलाफ जारी ईरानी कप के तीसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली ...
-
ईरानी कप में विदर्भ के इस गेंदबाज ने दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सबको चौंकाया
नई दिल्ली, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर शेष भारत एकादश के साथ जारी ईरानी कप मुकाबले के दौरान विदर्भ के ऑलराउंडर अक्षय कारनेवार ने दोनों हाथों से गेंदबाजी करके सबको चौंका दिया। ...
-
ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी खुशखबरी,वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएगा ये खतरनाक खिलाड़ी
मेलबर्न, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी वर्ल्ड कप तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ...
-
लक्ष्मण की नजर में भारत और इंग्लैंड विश्व कप के दावेदार
कोलकाता, 13 फरवरी - भारत और इंग्लैंड को आगामी विश्व कप का प्रबल दावेदार बताते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद ...
-
ईरानी कप: शेष भारत ने विदर्भ के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला PLAYING XI
12 फरवरी। नागपुर,| विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर मंगलवार को शुरू हुए ईरानी कप मुकाबले में शेष भारत एकादश टीम ने इस साल के रणजी चैम्पियन विदर्भ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ...
-
टी20 में हार के बाद सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का बयान, इन खिलाड़ियों को मिलेगी वर्ल्ड कप टीम में…
11 फरवरी। आखिरी टी-20 में न्यूजीलैंड से भारतीय टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण भारतीय टीम टी-20 सीरीज को 2-1 से हार गई। टी-20 सीरीज के हारने के बाद भारतीय ...
-
भारत विश्व कप के दावेदारों में से एक : वॉर्न
नई दिल्ली, 5 फरवरी - दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के दावेदारों में से एक है। ...
-
भारत का यह खिलाड़ी 2019 वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों के लिए बनेगा सबसे बड़ा खतरा,सचिन का एलान
5 फरवरी,(CRICKETNMORE)। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विरोधी टीम को ...
-
विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड, बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा भारत
दुबई, 31 जनवरी - विश्व कप की तैयारियों के मद्येनजर भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड और बांगलादेश के साथ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी की ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 19 hours ago