Fakhar zaman
मोहम्मद हफीज समेत इन 6 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने कोरोना को हराया, इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ेंगे
लाहौर, 30 जून | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को बताया है कि फखर जमन, मोहम्मद हसैनन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज तीन दिन में दूसरी बार कोविड-19 निगेटिव आए हैं और अब वह इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। खिलाड़ियों का 29 जून को टेस्ट किया गया था। 26 जून को उनका दूसरा टेस्ट निगेटिव आया था।
पीसीबी ने कहा है कि वह अब इन छह खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड जाने की व्यवस्था करेगी। 31 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम जिसमें 20 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ हैं रविवार को इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड में पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
Related Cricket News on Fakhar zaman
-
बुरी खबर: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव,देखें लिस्ट
लाहौर, 23 जून| पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी सोमवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को बताया है कि उसके सात खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का भी कोविड-19 टेस्ट ...
-
माइकल वॉन ने पूछा,पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान का नाम कैसे पुकारेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
लंदन, 26 फरवरी| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम गलत पुकारने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसमें इंग्लैंड के ...
-
पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान इस टी-20 लीग में खेलते हुए आएंगे नजर
16 जुलाई। पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने टी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए ग्लेमोर्गन के साथ करार किया है। वह आस्ट्रेलिया के शॉन मार्श की जगह टूर्नामेंट के पहले हाफ में खेलेंगे। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55