Fitness test: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा और केएल राहुल के लिए होगी यो-यो टेस्ट की चुनौती, बैंगलुरु में BCCI जांचेगी फिटनेस
भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 30–31 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट देंगे। आईपीएल 2025 के बाद से क्रिकेट से दूर रहे रोहित अब अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वहीं इस टेस्ट के जरिए दोनों खिलाड़ियों की आगामी सीरीज से पहले फिटनेस जांची जाएगी।
आपको बता दें कुछ मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही यो-यो टेस्ट देने उतरेंगे। यह टेस्ट 30 और 31 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। टीम इंडिया के फिटनेस मानकों का अहम हिस्सा बन चुके इस टेस्ट में पास होना खिलाड़ियों के चयन के लिए जरूरी माना जाता है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस टेस्ट से गुजरेंगे। Read More...