Gg w vs up w wpl 2026: Cricket News & Match Updates
Renuka Thakur ने दिलाई Bhuvneshwar Kumar की याद, बवाल इनस्विंगर डालकर उड़ा दिए Kiran Navgire के स्टंप्स; देखें VIDEO
Renuka Singh Thakur Video: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की नई तेज गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) ने अपने पहले ही ओवर में भारत के महान गेंदबाज़ों में से एक भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की याद दिला दी और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) की सलामी बल्लेबाज़ किरण नवगिरे (Kiran Navgire) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना यूपी वॉरियर्स की इनिंग के पहले ओवर की चौथी गेंद पर घटी। रेणुका ने ये बॉल ऑफ स्टंप्स के बाहर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से किरण नवगिरे (4 गेंदों पर 1 रन) की तरफ अंदर की और आया। इतना ही था कि यूपी की बल्लेबाज़ के तो होश ही उड़ गए और वो चकमा खाकर बोल्ड हुईं। WPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। Read More...
Related Cricket News for Gg w vs up w wpl 2026 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01