WPL 2026 Mega Auction: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप विनर स्पिनर श्री चरणी पर वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 ( WPL 2026) मेगा ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 1.3 करोड़ में खरीदकर बड़ा दांव खेला। मज़ेदार बात ये है कि पिछले साल सिर्फ दो मैच खेलने वाली ये खिलाड़ी अब बड़ी सैलरी हाइक के साथ फिर से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गई है।
Delhi Capitals snap up India’s World Cup breakout star Sree Charani for ₹1.30 crore! pic.twitter.com/83E50d2tqa CRICKETNMORE (cricketnmore) November 27, 2025
टीम इंडिया की स्टार लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और अब उसी परफॉर्मेंस का बड़ा रिवार्ड उन्हें WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मिला है। गुरुवार(27 नवंबर) को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने चरणी को 1.3 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया। यह रकम उनकी बेस प्राइस 30 लाख से 333% ज्यादा है।
UP वॉरियर्ज़ ने चरणी पर शुरुआती बोली लगाई, पर जल्दी ही दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई। दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच करीब 75 लाख तक कड़ा मुकाबला चला। वॉरियर्ज़ थोड़ी देर पीछे हटे लेकिन फिर 90 लाख तक पहुंचकर वापस लड़ाई में लौटे। आखिरकार दिल्ली ने आखिरी पल में फिर से बोली लगाई और सीधे 1.3 करोड़ तक दांव बढ़ाकर यह खिलाड़ी अपने नाम कर ली।