रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्ज को आठ विकेट से हराकर चल रहे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ ही RCB ने WPL पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान पक्का कर लिया है, जबकि यूपी वॉरियर्ज लगभग रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में अब गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अब एलिमिनेटर में खेलने के लिए लड़ेंगी।
WPL 2026 लीग चरण में सिर्फ़ दो मैच बचे हैं। मुंबई इंडियंस शुक्रवार को कोटंबी के BCA स्टेडियम में गुजरात से भिड़ेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स रविवार को उसी जगह पर यूपी वॉरियर्ज का सामना करेगी। गुजरात जायंट्स सात मैचों में आठ पॉइंट्स के साथ WPL पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और टॉप-थ्री में जगह पक्की करने के करीब है, जिससे एलिमिनेटर में उनकी जगह पक्की हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस छह पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर है। DC और MI के पॉइंट्स बराबर हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट (NRR) के कारण दिल्ली पीछे है। UPW सिर्फ़ चार पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे है और हालांकि वो गणितीय रूप से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन एलिमिनेटर में पहुंचना उनके लिए बहुत मुश्किल लग रहा है।