WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में चिनेल हेनरी ने अपनी पहली ही गेंद पर ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। तेज़ी से अंदर आती गेंद ने मिडल स्टंप उखाड़ दिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रन चेज़ करते हुए शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को तेज़ शुरुआत की ज़रूरत थी, लेकिन चिनेल हेनरी ने पारी के दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका दे दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर हेनरी ने हार्ड लेंथ पर गेंद डाली, जो पिच पर पड़ते ही तेजी से अंदर आई और ग्रेस हैरिस के बल्ले के अंदरूनी किनारे को चकमा देकर सीधे मिडल स्टंप उड़ा ले गई।