Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इसे बनाया गया कप्तान !
12 जनवरी। ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तान होंगी जबकि पश्चिम बंगाल की बल्लेबाज रिचा घोष टीम में एकमात्र नया चेहरा होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 21 फरवरी को सिडनी में मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन अगले महीने 21 फरवरी से आठ मार्च तक किया जाएगा। पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन करती आ रही बल्लेबाज शेफाली वर्मा अपना पहला विश्व कप खेलने उतरेंगी।
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और थाईलैंड को ग्रुप-बी में शामिल किया गया है।
हेमलता कला की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने टी-20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया।
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए के लिए नुजहत प्रवीन को 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है।
त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 31 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा और इसका फाइनल 12 फरवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वास्त्राकार और अरुणधति रेड्डी।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वास्त्राकारख् अरुणधति रेड्डी और नुजहत प्रवीन।
Related Cricket News for Harmanpreet kaur - Tesst
Harmanpreet Kaur to lead India in ICC Women's T20 World Cup 2020
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा,15 साल की शफाली को मिली जगह
Squads for Senior Women's T20 Challenger Trophy announced
WATCH: Harmanpreet's one-handed blinder stuns fans
VIDEO हरमनप्रीत कौर ने हवा में उड़कर लपक लिया ऐसा जबरदस्त कैच, देखकर आप यकिनन हैरान होंगे, देखिए !
WATCH: कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए साथी क्रिकेटर जेम्मिाह, हर्लिन ने बनाया रैप
हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी
Harmanpreet Kaur becomes first Indian to reach 100 T20Is
Mithali Raj, Harmanpreet Kaur to lead India teams in West Indies tour
Harmanpreet, Mandhana & Rodrigues set to miss WBBL
Harmanpreet, Mandhana & Rodrigues set to miss Women's Big Bash League
सुपरनोवाज को महिला T20 चैलेंज चैंपियन बनवाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ये बयान
Harmanpreet's 51 help Supernovas win Women's T20 title
महिला T20 चैलेंज: रोमांचक फाइनल में वेलोसिटी को 4 विकेट से हराकर सुपरनोवाज बनी चैंपियन
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago