Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
शेफाली वर्मा को 18 पारियों में फ्लॉप होने के बाद भी मिलेगा मौका, कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा ऐलान
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने महिला टी-20 एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फॉर्म और आत्मविश्वास वापस पाने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाएंगे। शेफाली ने तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों में बिना अर्धशतक के इंग्लैंड का हालिया दौरा समाप्त किया। इसके अलावा, दौरे पर छह पारियों में, वह चार बार सिंगल अंकों में आउट हुई।
मार्च 2021 में लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 रन बनाने के बाद से शेफाली ने अपनी पिछली 18 टी-20 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। लेकिन उन्होंने 2022 बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के शुरूआती मैच में 33 गेंदों में 48 रन बनाकर अपनी बड़ी हिटिंग की झलक दिखाई थी। Read More...