Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
IND W vs SL W Asia Cup Final: श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 65 रन, भारत को ट्रॉफी जीतने के लिए मिला 66 रनों का लक्ष्य
IND W vs SL W Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन इस पूरे मैच में टॉस के अलावा श्रीलंका की टीम कुछ भी ना जीत पाई। भारतीय गेंदबाज़ों और फील्डर्स के शानदार प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज़ घुटने टेक गए और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 65 रन बना पाई। रेणुका सिंह ने हमेशा की तरह अपनी स्विंग और रफ्तार से पावरप्ले में जमकर तबाही मचाई।
ये रेणुका की गेंदबाजी ही थी जिसके चलते श्रीलंका की टीम पावरप्ले में सिर्फ 16 रन ही बना पाई और 5 विकेट गंवा बैठी। श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही हड़बड़ी में दिखी और कप्तान चामरी अटापट्टु समेत दो खिलाड़ी तो रनआउट हो गए। इसके बाद तो बाकी बल्लेबाज़ आया राम गया राम की तर्ज पर खेलते दिखे। भारतीय टीम को एशिया कप जीतने के लिए 66 रनों का लक्ष्य मिला है और यहां से ये मैच जीतना सिर्फ एक औपचारिकता होगा। Read More...