Heinrich klaasen injured: Cricket News & Match Updates
ICC Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका को लगा सबसे बड़ा झटका! चैंपियंस ट्रॉफी के बीच INJURED हुए Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen Injured: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच गुरुवार, 21 फरवरी को पाकिस्तान के कराची नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां से अफ्रीकी खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) चोटिल हो गए हैं जिस वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। साउथ अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के बीच सबसे बड़ा झटका लग चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्लासेन अपने बाएं हाथ की कोहनी में आई चोट के कारण परेशान है, जिस वजह से अपनी टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच नहीं खेल रहे। गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में ये साफ नहीं किया गया है कि वो टूर्नामेंट में आगामी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। Read More...