Advertisement
Hero asian champions trophy: Cricket News & Match Updates
Advertisement
आईपीएल की तरह ही होगी हॉकी इंडिया लीग : मनप्रीत
Hero Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी को लेकर एक बार फिर से लोगों में उत्साह दिखने लगा है। यही कारण है कि कई वर्षों बाद दोबारा से हॉकी इंडिया लीग का आगाज फिर से शुरू होने जा रहा है। दरअसल, फैंस के बढ़ते प्रेम को भुनाने और भारतीय हॉकी के भविष्य को चमकाने के लिए फिर से हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की 7 साल बाद वापसी हुई है। इसका ऐलान तो कई हफ्तों पहले ही हो गया था, लेकिन अब इसकी टीमों और तारीखों का भी ऐलान हो गया है।
इस बार लीग की शुरुआत 28 दिसंबर को होगी और 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। वहीं महिलाओं के इवेंट का फाइनल 26 जनवरी 2025 को होगा। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग से अलग हर फ्रेंचाइजी के अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले खेलने का नियम नहीं है। इस बार लीग के सभी मैच राउरकेला और रांची में खेले जाएंगे।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत ने बताया कि यह खुशी की बात है कि हॉकी इंडिया लीग 7 साल बाद फिर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ युवाओं को खेलने और अपने गेम को ओर बेहतर करने का मौका मिलता है। Read More...
Related Cricket News for Hero asian champions trophy - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement