Icc fined sl: Cricket News & Match Updates
ICC ने लगाई श्रीलंका को फटकार, स्लो ओवर रेट के लिए लगाया तगड़ा जुर्माना
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हराकर दो मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, मैच के बाद श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने ये जुर्माना लगाया। मेहमान टीम ने निर्धारित समय सीमा से एक ओवर कम फेंका था जिसके चलते उन पर ये जुर्माना लगाया है। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पाँच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। Read More...
Related Cricket News for Icc fined sl - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 48 minutes ago