Advertisement
Advertisement

Icc odi world cup 2023

World Cup 2023 Final India set 241 runs target for Australia
Image Source: Google

भारत ने World Cup 2023 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य, कोहली-राहुल ने ठोके अर्धशतक

By Saurabh Sharma November 19, 2023 • 18:02 PM View: 501

केएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा की पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241न रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

भारत को 30 रन के कुल स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन कप्तान रोहित एक छोर से तेजी से रन बनाते रहे। 76 रन पर रोहित आउट हुए औऱ उसके बाद भारतीय पारी दबाव में आ गई। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। रोहित के बाद अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर (4) भी पवेलियन लौट गए। 

Related Cricket News on Icc odi world cup 2023