Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
'जो होता है अच्छे के लिए ही होता है', चोटिल जोस इंग्लिस की जगह कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। बुधवार (19 अक्टूबर) को सिडनी में गोल्फ खेलने के दौरान इंग्लिस के दाएं हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। इंग्स को मैथ्यू वेड के बैकअप के तौर पर टीम में चुना गया था। लेकिन अब वो बाहर हो गए हैं और अब पता नहीं ये ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है या बुरी क्योंकि इंग्लिस तो चोट के कारण बाहर हुए हैं लेकिन अब उनकी रिप्लेसमेंट के रूप में कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल कर लिया गया है।
ऐसे में कहीं न कहीं इंग्लिस के बाहर होने से फैंस इतने दुखी नहीं होंगे जितना कंगारू फैंस ग्रीन के टीम में शामिल होने से खुश होंगे। ग्रीन ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल की बैटिंग की थी और दिखाया था कि अगर उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया जाए तो वो किस तरह से तबाही मचा सकते हैं। ऐसे में आरोन फिंच के पास उन्हें अटैकिंग ओपनर के रूप में शामिल करने का भी विकल्प होगा। Read More...