Icc
IND vs PAK : क्या हमें देखने को मिल सकती है भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज , आईसीसी के चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के नए चेयरमैन जॉन बारक्ले ने सोमवार को कहा कि आईसीसी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों-भारत और पाकिस्तान को नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके पास ऐसा सुनिश्चित करने के लिए कोई जनादेश नहीं है कि वास्तव में ऐसा हो।
भारत और पाकिस्तान ने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में जारी खटास के कारण पिछले कुछ वर्षो से एक-दूसरे के साथ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं खेली है। पाकिस्तान ने 2007 में आखिरी बार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था जबकि भारत ने 14 साल पहले पाकिस्तान का दौरा किया था।
इसके बाद पाकिस्तान की टीम वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अंतिम बार 2012 में भारत दौरे पर आई थी। इसके अलावा उसने चार साल बाद 2016 में भारत में हुए टी-20 विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।
बारक्ले ने मीडिया से कहा, " मैं भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज से ज्यादा कुछ नहीं पसंद करूंगा क्योंकि वे पहले की तरह ही क्रिकेट संबंधों को जारी रखने में सक्षम होंगे। मैं साथ ही यह भी समझता हूं कि यहां द्विपक्षीय सीरीज खेलने में राजनीतिक मुद्दे हैं, जोकि मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।"
उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि हम सब यह कर सकते हैं कि आईसीसी की मदद करना जारी रख सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह से सहायता और समर्थन जारी रखना चाहते हैं, जिससे हम ऐसे परिणाम ला सकते हैं जो भारत और पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में ला सके, जहां वे एक-दूसरे के खिलाफ और अपने घर में नियमित रूप से क्रिकेट खेल सकें।"
आईसीसी के नए चेयरमैन ने साथ ही कहा, " इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि मेरे पास एक जनादेश या उससे अधिक परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता है। यह वास्तव में एक ऐसे स्तर पर किया जा रहा है, जहां हम काम कर रहे हैं।"
बारक्ले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों की सरकारें अगर किसी अंतिम परिणाम पर पहुंचती हैं तो आईसीसी इसमें एक सूत्रधार की भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, "आश्वासन के अलावा जैसा कि वे कहते हैं कि क्रिकेट के दृष्टिकोण से, हम उन देशों को नियमित रूप से फिर से एक साथ वापस लाना पसंद करेंगे। आईसीसी ऐसा करने में मदद करेगा।"
पाकिस्तान को अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए और फिर 2023 में होने वाले 50 ओवरों के क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत का दौरा करना है। तब फिर से पाकिस्तान का भारत दौरा मुद्दा पकड़ सकता है।
Related Cricket News on Icc
-
ICC चेयरमैन ने विश्व टैस्ट चैंपियनशिप के भविष्य को लेकर उठाए सवाल, कहा- 'वो हासिल नहीं किया है,…
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नव-निर्वाचित चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने सोमवार को विश्व टैस्ट चैंपियनशिप के भविष्य पर संदेह जताते हुए कहा कि अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ने "वो हासिल नहीं किया है, जो ...
-
आईसीसी के नए चैयरमैन का बड़ा बयान, कहा-' सदस्यों के न मिलने से चुनावों पर पड़ा असर'
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के नए चेयरमैन जॉन बारक्ले ने कहा है कि आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य मिलने में असमर्थ थे और कोविड-19 के कारण लगी पाबंदियों के चलते वह चुनावों को लेकर ...
-
AUS vs IND: जब बीच मैदान वॉर्नर ने बांधे हार्दिक पांड्या के जूते का फीता, ICC ने शेयर…
IND vs AUS: क्रिकेट के मैदान पर बहस और गाली-गलौज का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता है। ऐसा बहुत ही कम मौकों पर देखा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आक्रामक खेल न ...
-
World Test Championship: Kohli Criticizes ICC's New Points System
India skipper Virat Kohli on Thursday criticized the new ICC points system for the World Test Championship that ranks teams on the percentage of points (PCT) instead of the overall points earned. The ...
-
LPL 2020 : ਲੰਕਾ ਪ੍ਰੀਮੀਅਰ ਲੀਗ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਈ ਫਿਕਸਿੰਗ ਦੀ ਖਬਰ, ਆਈਸੀਸੀ ਰੱਖੇਗੀ ਸਾਰੇ…
ਸ਼੍ਰੀਲੰਕਾ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਘਰੇਲੂ ਲੀਗ ਯਾਨਿ ਲੰਕਾ ਪ੍ਰੀਮੀਅਰ ਲੀਗ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਮੈਚ ਅੱਜ (26 ਨਵੰਬਰ) ਨੂੰ ਕੋਲੰਬੋ ਕਿੰਗਸ ਅਤੇ ਕੈਂਡੀ ਟਸਕਰਸ ਵਿਚਕਾਰ ਖੇਡਿਆ ਜਾਵੇਗਾ. ਇਹ ਮੁਕਾਬਲਾ ਮਹਿੰਦਰਾ ਰਾਜਪਕਸ਼ੇ ਸਟੇਡਿਅਮ ਵਿਖੇ ਖੇਡਿਆ ਜਾਵੇਗਾ. ਇਸ ਲੀਗ ਨੂੰ ...
-
लंका प्रीमियर के शुरू होने से पहले ही आई मैच फिक्सिंग की खबर, आईसीसी रखेगी सभी मैचों पर…
श्रीलंका के पहले घरलू टी-20 लीग यानी लंका प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच आज(26 नवंबर) कोलोंबो किंग्स और कैंडी टस्कर्स के बीच महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लीग के होने को लेकर जब ...
-
ICC के नए चेयरमैन बने न्यूजीलैंड के ग्रैग बारक्ले, पेशे से हैं वकील
आकलैंड के रहने वाले वकील और 2012 से न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के निदेशक ग्रैग बारक्ले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आईसीसी के अनुसार बारक्ले ने कहा, "आईसीसी के ...
-
Virat Kohli, R Ashwin Nominated For ICC Player Of The Decade Award
India skipper Virat Kohli and ace off-spinner R Ashwin were on Tuesday nominated for the International Cricket Councils (ICC) Mens Player of the Decade award. Apart from Kohli and Ashwin, Joe Root (of ...
-
कोहली से लेकर धोनी तक, जानिए ICC Awards of the Decade में किस-किस खिलाड़ी को किया गया है…
ICC Awards of the Decade: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी ने Player of The Decade की सूची में सात-खिलाड़ियों में शामिल किया है। कोहली और अश्विन ...
-
WI Tour Of Bangladesh Could Be Reduced From 3 To 2 Test Matches: CWI President
West Indies' scheduled Test series in Bangladesh in January next year could be reduced to two-match rubber instead of three keeping in mind the challenges put forward by the Covid-19 pandemic. Acc ...
-
समय बहुत निकट है जब विराट कोहली विश्व कप की ट्रॉफी उठा रहे होंगे: हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत जल्द ही कोई बड़ा करिश्मा करने वाले हैं। हरभजन सिंह को लगता है कि जब ...
-
ICC Test Championship की पॉइंट्स टेबल में आया बदलाव, भारत के फाइनल की राह कठिन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महामारी कोरोना वायरस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला अंकों के प्रतिशत के आधार पर निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद अब भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ...
-
ਆਈਸੀਸੀ ਨੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਣ ਲਈ ਉਮਰ ਸੀਮਾ ਕੀਤੀ ਨਿਰਧਾਰਤ, ਆਈਸੀਸੀ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਜਾਣਕਾਰੀ
ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ, ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੁਰਸ਼, ਮਹਿਲਾ, ਅੰਡਰ -19 ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਣ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਖਿਡਾਰੀ ਲਈ 15 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਦਾ ਹੋਣਾ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੈ. ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ (ਆਈਸੀਸੀ) ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ...
-
इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तय हुई उम्र सीमा, ICC ने शेयर की अहम जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष, महिला, अंडर-19 किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी की उम्र 15 साल होना अनिवार्य है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी बोर्ड ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago