If ipl
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की टीम 27 से 29 फरवरी के बीच इस शहर जाकर करेगी प्रैक्टिस !
25 फरवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान रॉयल्स के दो आईपीएल मैचों के गुवाहाटी में आयोजित करने के मामले पर 17 मार्च को सुनवाई कर फैसला सुनाएगा। इसी बीच फ्रेंचाइजी ने फैसला किया है कि वह गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन करेगी, जो उसे उसके संभावित दूसरे गृहनगर की परिस्थितियों को समझने में मदद करेगा।
इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी 27 से 29 फरवरी के बीच गुवाहाटी में अभ्यास करेंगे, जिनमें रोबिन उथप्पा भी शामिल होंगे। इस शिविर को फ्रेंचाइजी के हेड ऑफ क्रिकेट जुबीन भारूचा और बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार तथा फील्डिंग कोच दिशांत यागनिक की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
सूत्र ने कहा, "खिलाड़ी गुरुवार से शनिवार तक शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें उथप्पा भी शामिल होंगे। घरेलू क्रिकेट के कुछ अन्य बड़े नाम भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि वह अपनी प्रदेश की रणजी टीमों के साथ कहां हैं, क्योंकि अभी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल शुरू होने वाले हैं। इस शिविर के पीछे का मकसद यह है कि हम परिस्थितियों को समझ सकें, क्योंकि अगर अदालत से हमें मंजूरी मिल जाती है तो यह हमारा दूसरा गृहनगर होगा।"
राजस्थान रॉयल्स के अपने कुछ घरेलू मैचों को स्थानांतिरत करने के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर उच्च न्यायालय 17 मार्च को सुनवाई कर फैसला सुनाएगा।
बीसीसीआई ने हालांकि फ्रेंचाइजी के फैसले का समर्थन किया है और साफ तौर पर कहा था कि दूसरे गृहनगर की अपील करने में फ्रेंचाइजी ने किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।
कुछ दिन पहले जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, रॉयल्स की टीम को दो अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पांच अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह दोनों मैच या तो जयपुर या गुवाहाटी में आयोजित होने हैं।
इसके बाद नौ अप्रैल को रायल्स को जयपुर या गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करनी हैं।
इससे पहले, फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा था कि टीम के कुछ मैच गुवाहाटी में आयोजित करने के पीछे कई कारण हैं और यह सिर्फ कमाई के लिए नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा था, "इसमें कोई छुपाने वाली बात नहीं है कि जो कमाई की जाएगी वो एक मुद्दा है, लेकिन यह हमारे घर के मैच गुवाहाटी ले जाने का एक मात्र कारण नहीं है। हम खेल को पूर्वोत्तर के इलाके में बढ़ाना चाहते हैं। गुवाहाटी में कई लोग राजस्थान के भी हैं और हमें लगता है कि अगर वे लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने देख सकेंगे तो यह अच्छा होगा।"
अधिकारी ने कहा, "इसके अलावा, हम पूर्वोत्तर में जमीनी स्तर पर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आप देख सकते हैं कि वहां अकादमियां खोली जा चुकी हैं। इसलिए हम स्थानीय खिलाड़ियों के पास खेल को ले जा रहे हैं। यह मत भूलिए कि रियान पराग स्थानीय खिलाड़ी हैं जो स्टार हैं। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं और हम समझते हैं कि अदालत भी हमें समझेगी कि हम कुछ मैच बाहर ले जाकर किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा रहे हैं।"
Related Cricket News on If ipl
-
आईपीएल का ऑल स्टार मैच मुश्किल में, टीम फ्रेंचाइजियों ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली, 20 फरवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण से पहले खेले जाने वाले ऑल स्टार मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि फ्रेंचाइजियों ने इस मैच को लेकर आपत्ति जताई ...
-
आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम के शेड्यूल की घोषणा, जानिए !
16 फरवरी। बीसीसीआई ने 2020 में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ...
-
देखें आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल, मैच का टाइम और वैन्यू
बीसीसीआई ने 2020 में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के ...
-
आईपीएल 2020 के शेड्यूल का ऐलान, पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस !
15 फरवरी। आईपीएल 2020 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। आईपीएल 2020 का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2020 ...
-
आरसीबी के नए लोगो को देखकर विजय माल्या भी हुए खुश, लेकिन कहा अब ट्रॉफी भी जीतो !
15 फरवरी। आरसीबी टीम ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया है, जिसमें सोने के रंग का शेर है। लोगो के इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो रॉयल चैलेंजर्स का पारंपरिक रंग है। ...
-
आईपीएल 2020 के आगाज से पहले ही इस खिलाड़ी ने कहा, इस बार दिल्ली कैपिटल्स के ये खिलाड़ी…
14 फरवरी। दिसम्बर में कोलकाता में आयोजित वीवो आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुने गए अनुभवी पेसर मोहित शर्मा मानते हैं कि आईपीएल 2020 में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत फौज कैपिटल्स के लिए अंतर ...
-
बुरी खबर: आईपीएल के आगाज होने से पहले ही झटका, वर्ल्ड कप 2019 का हीरो आईपीएल से हुआ…
6 फरवरी। क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर जोफ्रा ऑर्चर चोट की वजह से आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के अलावा जोफ्रा ऑर्चर श्रीलंका दौरे से भी ...
-
आईपीएल 2020 में होगा कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नया नियम,इस मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला
नई दिल्ली, 27 जनवरी| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 सीजन में कन्कशन सब्स्टीट्यूट का उपयोग किया जाएगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को यहां गर्विनंग काउंसिल की बैठक से इतर यह जानकारी दी। ...
-
इस नए स्टेडियम में हो सकता है आईपीएल-2020 का फाइनल,जल्द होगी घोषणा
नई दिल्ली, 27 जनवरी | अहमदाबाद में बना नया सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल-2020 फाइनल की मेजबानी में सबसे आगे चल रहा है। इस स्टेडियम को पहले एशिया एकादश और विश्व एकादश के मैच की ...
-
इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बनाया तेज गेंदबाजी कोच !
23 जनवरी। आईपीएल 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के रॉब कासल को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। रॉब कासल ने अबतक अपने करियर में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 24 विकेट ...
-
24 मई को होगा आईपीएल 2020 का फाइनल,लेकिन 8 नहीं इतने बजे शुरू होंगे मैच !
नई दिल्ली, 7 जनवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है और फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। लीग का अगला संस्करण 57 ...
-
आईपीएल में क्रिस लिन का गम भुलाएगा KKR का यह नया बल्लेबाज, बिग बैश लीग में की ताबडतोड़ बल्लेबाजी…
6 जनवरी। बिग बैश लीग 2019-20 में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलने वाले टॉम बैंटन ने ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया और लगातार 5 छक्का एक ही ओवर में जड़कर फैन्स का खुब मनोरंजन किया। ...
-
आईपीएल 2020 के शेड्यूल की घोषणा से पहले इस चीज को लेकर खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
नई दिल्ली, 4 जनवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला संस्करण 29 मार्च से वानखेड़े स्टेडियम से शुरुआत करेगा, लीग की गर्विनंग काउंसिल को फरवरी के पहले सप्ताह में टूर्नामेंट का कार्यक्रम फाइनल करेगी। ...
-
आईपीएल 2020 का आगाज इस तारीख से होगा, किया गया ऐलान, जानिए पूरी डिटेल्स !
30 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुम्बई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौैजूदा चैम्पियन मुम्बई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान ...
Cricket Special Today
-
- 26 Mar 2026 10:04