If pakistan
भारत- पाकिस्तान के बीच मैच में इस बार इस टीम की होने वाली है जीत, कपिल देव ने बताई अपनी पसंद
12 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 का बहुप्रतिक्षित भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने कहा है कि इस मैच में भारत मजबूत टीम है और जीत की प्रबल दावेदार भी।
कपिल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "हमने इतनी अच्छी क्रिकेट शुरू की और दो बड़े मैच जीते हैं। उम्मीद करते हैं कि ऐसे ही खेलते रहें और साथ ही उम्मीद करते हैं कि बरसात न हो।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "हम चाहेंगे कि यह टीम अपनी काबिलियत, अपनी प्रतिभा के अनुसार खेले। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वो नहीं जीतेंगे। भारतीय टीम जरूर जीतेगी क्योंकि वो बेहतर खेल रही है। भारत जीत की दावेदार है। हमारे समय में पाकिस्तान फेवरेट हुआ करती थी। आज भारत है, वो बेहतर खेल रही, टॉप पर है। एक ईकाई के तौर पर खेल रही है।"
इस मैच को लेकर पूरे क्रिकेट जगत में काफी उत्साह रहता है। इस बार इस उत्साह में और इजाफा इसलिए भी है क्योंकि पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में भारत को मात दी थी। भारत पहली बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान से हारा था। यह हार सभी को काफी चुभी थी। विश्व कप के मैच को उसी मैच के बदले के रूप में देखा जा रहा है।
विश्व कप में हालांकि भारत का पलड़ा भारी है क्योंकि अभी तक क्रिकेट के महाकुम्भ में भारत और पाकिस्तान 1992 से अभी तक छह बार आमने-सामने हुए हैं और हमेशा भारत ने जीत हासिल की है।
Related Cricket News on If pakistan
-
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीवी चैनल ने अभिनंदन के डुप्लीकेट को लेकर बनाया भद्दा विज्ञापन
नई दिल्ली, 11 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तानी टीवी चैनल ने एक विज्ञापन तैयार किया है, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन ...
-
AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया,देखें संभावित प्लेइंग XI
टॉनटन (इंग्लैंड), 11 जून (CRICKETNMORE)| पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की और अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को ...
-
टीम इंडिया के खिलाफ मैच में अलग तरह का जश्न मनाना चाहते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोर्ड ने किया…
नई दिल्ली, 7 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में पाकिस्तानी खिलाड़ी 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश ...
-
पाकिस्तान को मिली जीत लेकिन मैच के दौरान की गई इस गलती के लिए मिली ये सजा
4 जून। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर इंग्लैंड के खिलाफ हुए विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा है। सरफराज की 20 प्रतिशत मैच फीस ...
-
RECORD: शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए 12 साल बाद खेला वर्ल्ड कप मैच,बनाया ये रिकॉर्ड
4 जून,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 7 विकेटल से हार झेलने के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में दो बदलाव किए। कप्तान सरफराज ने ...
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे मोहम्मद हफीज ने कहा,हमें यकीन था हम जीतेंगे
नॉटिंघम, 4 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में सोमवार को मेजबान इंग्लैंड को 14 रनों से मात दे उलटफेर करने वाली पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा है कि ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में श्रीलंका की मेजबानी का प्रस्ताव दिया, 10 साल पहले हुआ था टीम…
लाहौर, 29 मई (CRICKETNMOR)| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंकाई क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारियों से संपर्क किया है और उन्हें इस साल के अंत में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का न्योता ...
-
WC 2019: चैम्पियंस ट्रॉफी की सफलता वर्ल्ड कप में दोहराना चाहेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान ने जब 2017 में जब भारत को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, तब लगा था कि इस टीम का नया दौर शुरू हो रहा है और 2019 वर्ल्ड कप में यह टीम ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का चौथा मैच पाकिस्तान से, जानिए कब और कहां होगा मैच, दिलचस्प…
23 मई। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का चौथा मैच पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर 16 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी ...
-
आखिरी समय में टीम में शामिल किए जाने पर पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कोच मिकी आर्थर पर…
22 मई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर को गलत साबित करना चाहते ...
-
पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने जीता दिल,बेटी की मौत के बावजूद खेलेंगे 2019 वर्ल्ड कप
लाहौर, 20 मई (CRICKETNMORE)| वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज आसिफ अली ने बेटी की मौत के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे। आसिफ की बेटी को स्टेफ 4 कैंसर था, जिसका ...
-
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इस चीज को लेकर परेशान हैं कोच मिकी आर्थर
लीड्स, 20 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी टीम गेंदबाजी और फील्डिंग ...
-
WC 2019: पाकिस्तान ने किया फाइनल वर्ल्ड कप टीम का ऐलान,इन 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी
लाहौर, 20 मई (CRICKETNMORE)| अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले ...
-
BREAKING: पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली की 2 साल की बेटी का निधन,थी ये बीमारी
नई दिल्ली, 20 मई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आसिफ अली की दो साल की बेटी नूर फातिमा का कैंसर के कारण निधन हो गया। पाकिस्तान सुपर लीग क्लब इस्लामाबाद युनाइटेड द्वारा जारी बयान ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago