If zealand
ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड की टीम करना चाहेगी वापसी, भारत के पास बढ़त बनानें का मौका (प्रीव्यू)
25 जनवरी। ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत की है। अब दोनों टीमें एक बार फिर इसी मैदान पर दूसरे टी-20 मैच में आमने-सामने होंगी। मेजबान टीम इस मैच में वापसी पर नजरें टिकाए उतरेगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत इस समय 1-0 से आगे जिसे वो अब 2-0 करने की फिराक में होगी।
मेजबान टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने पहले मैच के बाद कहा था कि टीम को तीनों विभागों में सुधार करने की जरूरत है। पहले मैच में किवी बल्लेबाजों ने अच्छा किया था और 203 रनों का स्कोर टांगा था लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा पाने में विफल रहे थे।
भारत ने लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी के बाद श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी के दम पर एक ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली थी।
इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों टीमों के गेंदबाजों की पिटाई हुई थी, जिसका एक कारण यहां की छोटी बाउंड्रीज है। इसीलिए इस मैदान पर एक बार फिर बड़े स्कोर का मैच देखने को मिल सकता है और यह भी संभव है कि पिछले मैच से ज्यादा रन बनें।
ऐसे में चुनौती गेंदबाजों के लिए है। छोटी बाउंड्रीज और पिच को देखते हुए उनके लिए रन बचाना मुश्किल हो सकता है। खासकर दूसरी पारी में क्योंकि यहां ओस भी एक कारण है जो गेंदबाजों को परेशान कर सकती है।
इसलिए दोनों टीमें अपने गेंदबाजी समीकरणों को बेहतर करने पर फोकस करेंगी।
कीवी टीम के पास अनुभव के नाम पर टिम साउदी सबसे बड़ा नाम हैं। तेज गेंदबाजी में साउदी के अलावा हामिश बेनेट, ब्लेयर टिकनेर हैं। स्पिन में मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी हैं। यह सभी पहले मैच में विफल रहे थे। अब देखना होगा कि केन विलियम्सन इस गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करते हैं या नहीं या फिर यह गेंदबाज किस तरह से अपने से विपरीत स्थिति में भारतीय बल्लेबाजी का सामना करते हैं।
पहले मैच में भारत के लिए जहां राहुल, कोहली और अय्यर का बल्ला चला था तो कीवी टीम के लिए कप्तान, रॉस टेलर और कोलिन मुनरो का बल्ला चला था।
भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा पिटाई शार्दूल ठाकुर और मोहम्मद शमी की हुई थी। ठाकुर ने तीन ओवरों में 44 रन दिए थे और शमी ने चार ओवरों में 53। ठाकुर जहां एक विकेट लेने में सफल रहे थे, लेकिन शमी को मायूसी हाथ लगी थी।
यहां कोहली बदलाव कर सकते हैं और नवदीप सैनी को मौका दे सकते हैं। बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं लग रही है।
टीमें (संभावित) :
भारत : वराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।
Related Cricket News on If zealand
-
रोहित शर्मा के पास दूसरे T20I में इतिहास रचने का मौका, दुनिया के 3 क्रिकेटर ही कर पाए…
25 जनवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (26 जनवरी) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में टी-20 सीरीज का दूसर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक ...
-
कोहली इतिहास रचने की कगार पर,36 रन बनाते ही तोड़ देंगे एमएस धोनी का विराट रिकॉर्ड
25 जनवरी,नई दिल्ली। पहले मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (26 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में ही दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला ...
-
केन विलियमसन ने हार के बाद कहा,भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में करना होगा ये सुधार
ऑकलैंड, 24 जनवरी| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय टीम ने ईडन पार्क मैदान पर खेले गए मैच में उनकी टीम को लगातार दबाव में रखा जिसके कारण किवी ...
-
IND vs NZ: विराट कोहली ने एक छक्का जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा महान युवराज सिंह का रिकॉर्ड
ऑकलैंड, 24 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। ...
-
केएल राहुल, कोहली और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेल भारत को 6 विकेट से दिलाई जीत, न्यूजीलैंड…
24 जनवरी। 27 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने नाबाद 29 गेंद पर 58 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी। भारत के कप्तान विराट कोहली ...
-
IND vs NZ: 3 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक,न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 204 रनों का लक्ष्य
ऑकलैंड, 24 जनवरी: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतकों के दम पर यहां के ईडन पार्क मैदान पर शुक्रवार को जारी पहले टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 204 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य ...
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, T20I में पहली बार किया ये कारनामा
ऑकलैंड, 24 जनवरी | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन पार्क मैदान पर शुक्रवार को जारी पहले टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला टी-20: भारतीय प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी नहीं बना पाए अपनी जगह, जानिए !
24 जनवरी। पहले टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। संजू सैमसन, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला टी-20, आखिरकार कप्तान कोहली का ऋषभ पंत से मोह हुआ भंग, जानिए प्लेइंग XI…
24 जनवरी। पहले टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट ...
-
आज भारत-न्यूजीलैंड का पहला T20I, जानें किन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका
ऑकलैंड, 24 जनवरी| ऑस्ट्रेलिया जैसी बराबरी की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो इसी साल ...
-
भारत-न्यूजीलैंड का पहला T20I कल,पंत-राहुल में कौन होगा विकेटकीपर,जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑकलैंड, 23 जनवरी | ऑस्ट्रेलिया जैसी बराबरी की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो इसी ...
-
विराट कोहली न्यूजीलैंड में पहली बार खेलेंगे T20I, तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
23 जनवरी,नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (24 जनवरी) को ऑकलैंड में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगी। रनमशीन कोहली के पास इस मुकाबले में पूर्व ...
-
NZ के खिलाफ भारत के रोहित-कोहली को इस गेंदबाज से खबरदार रहना होगा, शुरूआत के 15-20 गेंद होंगे…
23 जनवरी। भारतीय टीम का 40 दिनों का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू होने वाला है। भारत का पहला टी-20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम 5 टी-20, 3 वनडे ...
-
IND vs NZ: रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बना सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड
23 जनवरी,नई दिल्ली। भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में 24 जनवरी से पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत होगी। शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के उपकप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51