In paris
हरभजन सिंह ने अरशद नदीम के फेक अकाउंट पर कमेंट करके दी GOLD जीतने की बधाई, फैंस ने जमकर लगाई क्लास
पेरिस ओलंपिक में बीते गुरुवार (8 अगस्त) को पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान का पेरिस ओलपिंक में ये पहला गोल्ड है जिस वजह से अरशद नदीम को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उन्हें बधाईयां दी हैं, लेकिन ये करते हुए उनसे ऐसी गलती हो गई की सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
दरअसल, हरभजन सिंह ने अरशद नदीम के एक पैरोडी अकाउंट के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी को बधाई दी जिस वजह से अब फैंस उनकी फटकार लगा रहे हैं। इस पैरोडी अकाउंट से अरशद और नीरज चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की गई थी जिसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, 'बधाई हो अरशद.. शानदार तस्वीर। खेल सभी को एकजुट करता है।'
Related Cricket News on In paris
-
जश्न में डूबा पाकिस्तान, अख्तर से लेकर बाबर आज़म तक हुए अरशद नदीम के दीवाने
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो फाइनल में 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को एकमात्र गोल्ड भी जिता दिया। ...
-
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पंत द्वारा नीरज चोपड़ा को लेकर की गयी पोस्ट की आलोचना की, कहा-…
भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने भारत के मौजूदा विकेटकीपर ऋषभ पंत की भारत के स्टार जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर उनकी हालिया पोस्ट के लिए आलोचना की। ...
-
पेरिस ओलंपिक से पहले जब BCCI ने दिखाया था बड़ा दिल, दूसरे खेलों की मदद के लिए थे…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 125 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने के अतिरिक्त, अपने खजाने से दो और भी बड़े खर्चे बिना शेड्यूल किए- ...
-
VIDEO: Paris Olympic में भारत ने जीता दूसरा मेडल, सूर्या-पंत और सिराज ने ऐसे मनाया जश्न
भारतीय शूटर्स मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दूसरा कांस्य पदक दिला दिया। भारत के कांस्य पदक जीतते ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी जश्न मनाया। ...
-
ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करना अभूतपूर्व : राहुल द्रविड़
Paris Olympics: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की सराहना की और इसे वास्तव में अभूतपूर्व बताया। ...
-
Joel Paris: BBL में कमाल हो गया, गेंदबाज़ ने 1 बॉल में लुटाए 16 रन; देखें VIDEO
होबार्ट हेरिकेंस के गेंदबाज़ जोएल पेरिस ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अपनी एक गेंद पर 16 रन लुटा दिये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08