Ind vs sa: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'बौना भी तो है ये' बुमराह ने टेम्बा बावुमा को लाइव मैच में कमेंट से चिढ़ाया
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में, जसप्रीत बुमराह ने गेंद से तो कहर बरपाया ही लेकिन साथ ही जब मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी के लिए आए तो बुमराह ने उन पर एक हैरान करने वाली टिप्पणी की और उनकी हाइट का मज़ाक उड़ाया। बुमराह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बुमराह इस वायरल वीडियो में बावुमा को बौना कहते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बुमराह की गेंद पर बावुमा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू (लेग बिफोर विकेट) की अपील हो रही थी और भारतीय टीम इस बात पर चर्चा कर रही थी कि क्या उन्हें डीआरएस लेना चाहिए, तभी मैदानी अंपायर ने इसे 'नॉट आउट' करार दिया। ये घटना 13वें ओवर के दौरान हुई, जब गेंद बावुमा के पैड पर लगी, जिन्होंने पहले दिन क्रीज़ पर आकर सिर्फ़ पांच गेंदें खेली थीं। Read More...