Ind vs wi 1st odi: Cricket News & Match Updates
VIDEO : हिटमैन का छक्का देखकर हक्के-बक्के रह गए पोलार्ड, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेटों से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में मेज़बान टीम सभी डिपार्टमेंट में मेहमानों से काफी बेहतर नज़र आई। वहीं भारतीय कप्तान ने बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान को हैरत में डाल दिया।
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 10वें ओवर में रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की एक शॉट बॉल पर अपना पसंदीदा पुल-शॉट खेल दिया, उनका ये शॉट इतना ज़ोरदार था कि बॉल सीधा स्टैंड्स पर जाकर गिरी और रोहित को पूरे छह रन मिले। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड(Kieron Pollard) का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो रोहित का छक्का देखकर हक्के-बक्के रह गए हैं। अब पोलार्ड के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। Read More...