Ind vs wi t20 series: Cricket News & Match Updates
'हम फील्डिंग में कुछ ढीले थे' बॉल को लात मारने के बाद रोहित ने दिया पहला रिएक्शन
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिसके बाद अब भारतीय टीम की निगाहे कैरेबियाई टीम को 3-0 से धूल चटाने पर लगी होंगी। लेकिन दूसरे मैच के दौरान एक ऐसा भी पल देखने को मिला था जब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आग बबूला हो गए थे और उन्होंने अपना गुस्सा बॉल पर निकालते हुए उस पर लात मार दी थी। अब मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने इस रिएक्श के पीछे की वज़ह बताई है।
दरअसल मैच के बाद हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा से टीम इंडिया की फील्डिंग पर सवाल किया, जिस पर हसंते हुए रोहित ने इस बात को माना कि भारतीय टीम मैदान पर फील्डिंग के दौरान थोड़ी सुस्त थी। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा 'हम फील्डिंग में कुछ ढीले थे, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि आगे चलकर इस तरह की गलतियों को कम करने की कोशिश करें, क्योंकि हमारी गिनती बेस्ट फील्डिंग टीम में होती है।' Read More...