India chief selector: Cricket News & Match Updates
Ajit Agarkar के जाते ही Bhuvneshwar Kumar की वापसी, क्या Mohammed Shami के लिए भी खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा?
भारतीय क्रिकेट टीम के दो अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होते ही भुवनेश्वर कुमार की टी20 फॉर्मेट में वापसी हो चुकी है। भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय टीम में वापसी के कयास लगने लगे हैं।
दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मैच खेला था। ठीक 4 साल बाद भुवनेश्वर की न्यूजीलैंड दौरे पर ही जाने वाली भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। इन 4 वर्षों के दौरान भुवनेश्वर कुमार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय रहे और गेंद से बेहतरीन रहे, इसके बावजूद अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट चयन समिति ने उन्हें जगह देना उचित नहीं समझा। अगरकर वाली भविष्य की टीम इंडिया में भुवनेश्वर फिट नहीं बैठते थे। Read More...