India probable playing xi 1st t20i: Cricket News & Match Updates
श्रेयस अय्यर IN तिलक वर्मा OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए ऐसी हो सकती है Team India की प्लेइंग XI
India Probable XI For 1st T20I vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के VCA स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर: भारतीय टीम के दो मुख्य खिलाड़ी बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल हैं, जिस वज़ह से वो नागपुर टी20 से बाहर हो गए हैं। बता दें कि तिलक वर्मा को हाल ही में टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या हुई थी जिसकी वज़ह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसी कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। बात करें अगर वाशिंगटन सुंदर की तो वो साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। Read More...