India vs west indies: Cricket News & Match Updates
तिरुवनंतपुरम टी-20 : भारत की नजरें सीरीज जीतने पर (प्रीव्यू)
तिरुवनंतपुरम, 7 दिसम्बर पहले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
यह भारत की टी-20 में रनों का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत की इस जीत में कोहली के अलावा लोकेश राहुल का भी योगदान रहा जिन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर टीम क जीत की नींव रखी। राहुल ने इस साझेदारी में 62 रनों का योगदान दिया था।
टीम ने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे कोहली और टीम प्रबंधन बेहद खुश होंगे औ्रर चाहेंगे कि आगे के मैचों में भी बल्लेबाजों की यही फॉर्म जारी रहे। लेनिक टीम को बाकी के दो विभागों- गेंदबाजी और फील्डिंग में ध्यान देने की जरूरत है। पिछले मैच को देखा जाए तो इन दोनों विभागों में टी-20 रैंकिंग में दुनिया की पांचवें नंबर पर की टीम को सुधार करने की जरूरत है।
भारत ने पहले मैच में कई कैच छोड़े थे, जिसका फायदा उठाकर कैरेबियाई बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 207 रन टांग दिए थे।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। अफगानिस्तान से 1-2 से सीरीज हारने के बाद विश्व चैंपियन विंडीज टीम किसी भी हाल में एक और सीरीज नहीं गंवा चाहेगी।
पहले टीम में कैरेबिाई टीम की गेंदबाजी बेअसर रही थी और वे 207 रन का स्कोर बनाने के बावजूद भी इस स्कोर को बचाव नहीं कर पाई थी।
कप्तान केरन पोलार्ड ने मैच के बाद खुद भी माना कि टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। टीम ने 23 रन अतिरिक्त दिए थे और पोलार्ड ने मैच के बाद इसी को हार का अहम कारण बताया था।
बल्लेबाजी में जहां उसे शिमरोन हेटमायर से एक और अर्धशतकीय पारी की उम्मीद होगी तो वहीं कप्तान पोलार्ड और एविन लुइस जैसे बल्लेबाज भी टीम के लिए बल्ले से अपना योगदान देना चाहेंगे। पहले मैच में हेटयमायर ने 56, लुइस ने 40 और पोलार्ड ने 37 रन की पारी खेली थी।
भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस , कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स।
Related Cricket News for India vs west indies - Tesst
Preview: India aim for series-win against WI in Thiruvananthapuram
टीम इंडिया ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड,T20I में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी !
विराट कोहली के आगे वेस्टइंडीज ढेर, 94* रन की तूफानी पारी खेलकर बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
कप्तान पोलार्ड ने कहा,इस कारण टीम इंडिया के हाथों पहले टी-20 में मिली करारी हार
Got going when I stopped trying to be a slogger: Virat Kohli
Ind-WI T20I: Virat Kohli masterclass helps India chase down 207
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में दीपक चाहर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड !
पहले टी-20 वेस्टइंडीज की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत को जीत के लिए 208 रनों की दरकार !
Ind-WI T20I: Virat Kohli elects to bowl first in Hyderabad
भारत बनाम वेस्टंडीज, पहला टी-20: दोनो टीमों की प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट, जानिए !
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारत के कप्तान विराट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला
Weather UPDATE: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी-20, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश होगी या नहीं !
भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी-20,जानिए मैच की टाइमिंग, संभावित प्लेइंग XI और लाइव टेलीकास्ट !
Mohammad Azharuddin stand to be inaugurated before start of 1st Ind-WI T20I
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54