Advertisement
India wins t20 world cup: Cricket News & Match Updates
Advertisement
विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जय शाह, गौतम गंभीर और सैकिया भी रहे मौजूद
India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीता। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। सभी ने ट्रॉफी के साथ भगवान की पूजा की और दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा करवाई।
भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस खिताब के साथ इतिहास रचा है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। Read More...
Related Cricket News for India wins t20 world cup - Tesst
T20 World Cup 2026: सचिन तेंदुलकर ने लौटाया संजू सैमसन का आत्मविश्वास, ऐसे भारत के लिए रचा इतिहास
India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन का योगदान अहम रहा। संजू ने 46 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: विश्व चैंपियन भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, जानें उपविजेता और अन्य टीमों को कितने पैसे मिले?
India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता।
By IANS News • 4 months ago
दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
India Wins T20 World Cup: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। आइए आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है।
By IANS News • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago