India Wins T20 World Cup: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। आइए आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है।
सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम का हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की अगुवाई में सूर्या ने बल्ले से टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया था।
जसप्रीत बुमराह: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। बुमराह ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट निकाले।