Ahmedabad: India Wins T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता।
भारतीय टीम का यह लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बनी है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद आईसीसी की तरफ से भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है।
भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनने पर आईसीसी की तरफ से इनामी राशि के रूप में 3 मिलियन डॉलर मिले हैं। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 27.48 करोड़ है।