T20 World Cup 2026: सचिन तेंदुलकर ने लौटाया संजू सैमसन का आत्मविश्वास, ऐसे भारत के लिए रचा इतिहास (Image Source: IANS)
India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन का योगदान अहम रहा। संजू ने 46 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई।
संजू सैमसन का यह लगातार तीसरा अर्धशतक था। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब लेने के बाद सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी में हुए सुधार और आत्मविश्वास के लौटने का श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया।