Advertisement
Advertisement

Indian fans

T20 WC 2024: रोहित ने जड़ा ताबड़तोड़ पचासा, फैंस ने कहा- सेंट लूसिया में आया हिटमैन नाम का तूफान
Image Source: Google
Advertisement

T20 WC 2024: रोहित ने जड़ा ताबड़तोड़ पचासा, फैंस ने कहा- सेंट लूसिया में आया हिटमैन नाम का तूफान

By Nitesh Pratap June 24, 2024 • 23:25 PM View: 323

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस अर्धशतक की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे है। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

रोहित ने इस मैच में 41 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 8 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वो शतक बना सकते थे लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया लेकिन इस पारी की तारीफ काफी की जा रही है। रोहित की इसी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रहा। उनकी इस पारी की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे है। उनमें से कुछ यहाँ नीचे दी गयी है।

Advertisement

Related Cricket News on Indian fans

Advertisement