Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Indian premier league 2021

Cricket Image for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती, एनरिक नॉर्खिया
Image Source: Google

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती, एनरिक नॉर्खिया ने जताई आशंका

By IANS News September 24, 2021 • 20:17 PM View: 1427

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाला मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। नॉर्खिया ने साथ ही कहा कि टीम को अबु धाबी के वातावरण में जल्द ही ढलना होगा। दिल्ली की टीम फिलहाल नौ मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं।

नॉर्खिया ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा, "हमें जल्द ही अबु धाबी के वातावरण में ढलना होगा और देखना होगा कि हमें क्या करने की जरूरत है। यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है और गर्मी बड़ा कारण होगी। उम्मीद करता हूं कि हम अपनी प्रतिभा पर नियंत्रण रख सकेंगे और उस चीज पर ध्यान केंद्रित करेंगे जहां हमें जरूरत है।"

Related Cricket News on Indian premier league 2021