Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: यूएई में ज़हीर खान को बदली-बदली नजर आई मुंबई इंडियंस, लगातार तीसरी हार से नाखुश

मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान ने कहा है कि उन्होंने अबतक खिलाड़ियों में आक्रमक प्रवृति नहीं देखी और साथ ही टीम को आगाह किया कि उनके पास आईपीएल प्लेऑफ में जाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा

IANS News
By IANS News September 27, 2021 • 16:27 PM
Cricket Image for IPL 2021: यूएई में जहिर खान को बदली-बदली नजर आई मुंबई इंडियंस, लगातार तीसरी हार से
Cricket Image for IPL 2021: यूएई में जहिर खान को बदली-बदली नजर आई मुंबई इंडियंस, लगातार तीसरी हार से (Image Source: Google)
Advertisement

मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान ने कहा है कि उन्होंने अबतक खिलाड़ियों में आक्रमक प्रवृति नहीं देखी और साथ ही टीम को आगाह किया कि उनके पास आईपीएल प्लेऑफ में जाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। पांच बार की विजेता मुंबई की टीम ने यूएई में खेले जा रहे इस सीजन के दूसरे मुकाबले में लगातार तीसरा मैच हारा है।

जहीर ने कहा, "मुझे लगता है कि हम अपने आपको आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। आपके पास क्रिकेट के 40 अच्छे ओवर होने चाहिए। क्रिकेट का खेल जीतने के लिए आपको उन 40 ओवरों में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। इसलिए हम पैच में अच्छा खेल रहे हैं लेकिन वास्तव में इसे बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं और अब तक ऐसा ही हुआ है।"

Trending


उन्होंने कहा कि समय लगातार भाग रहा है और खिलाड़ियों को जल्द ही लय में आने की जरूरत है। जहीर ने कहा, "हमारे पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हमें अब जल्द ही चीजों को संभालना होगा। आने वाले मुकाबलों में हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम के लिए जरूरी है कि सभी एकजुट रहे हैं और मुकाबले को जीतें।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

उन्होंने कहा, "यह संकल्प आगे चलकर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। हमें विश्वास करना होगा। इस टीम ने अतीत में ऐसा किया है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन आप सही कह रहे हैं, जिस तरह से मुंबई को प्रभुत्व दिखाने और क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है, क्रिकेट का वह आक्रामक स्वभाव, हमने अभी तक नहीं देखा है।"


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement