Advertisement
Indian test team ranking: Cricket News & Match Updates
Advertisement
ICC Test Rankings: टीम इंडिया चौथे स्थान पर लुढ़की, ऑस्ट्रेलिया का नंबर वन की कुर्सी पर कब्ज़ा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार, 05 मई को लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग्स जारी कर दी जिसमें भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर खिसक गई है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 105 रेटिंग के साथ एक स्थान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गई है। भारत की ये गिरावट न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज हारने के बाद आई है।
कीवी टीम ने भारत को ऐतिहासिक वाइटवॉश करते हुए घरेलू धरती पर पहली बार 3-0 से हराया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2024-25 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 3-1 से हराया, जिसका मतलब था कि भारत को 2017 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा छोड़ना पड़ा। उनके अलावा, इंग्लैंड ने रैंकिंग में तेजी से बढ़त हासिल की है। इंग्लिश टीम इस समय 113 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। Read More...
Related Cricket News for Indian test team ranking - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement