Ipl
IPL 2019 match 56th: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को मुंबई इंडियंस को हर - हाल में हराना होगा
4 मई। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अब उस मुकाम पर आकर खड़ी है, जहां से प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए उसे न केवल अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच को जीतना होगा, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच शनिवार को होने वाले मैच में हैदराबाद की हार की दुआ भी करनी होगी।
कोलकाता और हैदराबाद ने लीग में अबतक 13-13 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने अबतक 6-6 मैच जीते हैं और 7-7 मैच हारे हैं। हालांकि बेहतर रनरेट के कारण हैदराबाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर है।
पूर्व चैंपियन हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब केवल बेंगलोर के खिलाफ बस एक जीत की जरूरत है, जबकि कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई के साथ होने वाले मैच को जीतने के साथ-साथ हैदराबाद की हार की दुआ भी करनी होगी।
इस सीजन में अबतक तीन टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब केवल एक स्थान के लिए कोलकाता और हैदराबाद में टक्कर है।
ग्रुप चरण में कोलकाता का यह अंतिम मैच है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
पंजाब ने अपने घर में खेले गए इस मुकाबले में छह विकेट पर 183 रनों का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने शानदार 65 और क्रिस लिन ने 46 रनों की पारी खेली और अब टीम को उनसे मुंबई के खिलाफ भी ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।
इसके अलावा उसके विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल से भी टीम को काफी उम्मीदें होगी। इस सीजन में कोलकाता की अबतक की जीत में रसेल का बल्ले और गेंद से बड़ा योगदान रहा है।
रसेल ने 13 मैचों में अबतक 510 रन बनाए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में अबतक वह 11 विकेट हासिल कर चुके हैं।
दूसरी तरीफ पहले ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी मुंबई इंडियंस तालिका में अपनी स्थिति मबजूत करना चाहेगी।
मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मैच को जीतकर प्लेऑफ में कदम रखा है।
प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टीम कोलकाता के साथ होने वाले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
दोनों टीमें इस सीजन में जब पिछली बार आमने-सामने हुई थी तो कोलकाता ने मुंबई को 34 रनों से मात दी थी। उस मैच में शुभमन गिल ने 76, क्रिस लिन ने 54 और आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। टीम को इनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीमें (संभावित) :
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2919 Match 55: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के साथ चेन्नई टॉप पर बने रहना चाहेगी,…
मोहाली, 4 मई | मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले आईपीएल-12 मुकाबले को जीतकर शीर्ष स्थान पर मजबूती के साथ ग्रुप ...
-
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
4 मई। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अजिंक्य ...
-
IPL 53rd Match: दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, भविष्यवाणी, रिकॉर्ड्स, संभावित XI और लाइव टेलीकास्ट
4 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बीते छह साल की तुलना में इस सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में शनिवार को अपने घर फिरोज शाह ...
-
IPL 2019: शुभमन गिल की विजय पारी देखकर KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
मोहाली, 4 मई (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने सामने आए मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए अपनी टीम को किंग्स ...
-
IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदों को तोड़ना चाहेगी आरसीबी,देखें संभावित प्लेइंग XI
बैंगलोर, 4 मई (CRICKETNMORE)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मैच में आज यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। आठ टीमों की अंकतालिका में ...
-
IPL 2019: केकेआऱ ने किंग्स XI पंजाब को 7 विकेट से रौंदा,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
मोहाली, 4 मई (CRICKETNMORE)| युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 65) की परिपक्व पारी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के ऊपर सात ...
-
शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआऱ ने पंजाब को 7 विकेट से दी मात, प्लेऑफ…
3 मई। शुभमन गिल की शानदार नाबाद 65 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआर ने अहम मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। शुभमन गिल के आलावा क्रिस लिन ने ...
-
स्टीव स्मिथ के वापस जाने के बाद इसे बनाया गया राजस्थान रॉयल्स का कप्तान
3 मई। स्टीवन स्मिथ के आस्ट्रेलिया लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अजिंक्य रहाणे एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर ...
-
IPL 2019: केकेआऱ ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले फील्डिंग का फैसला, प्लेइंग XI में हुए बदलाव
3 मई। आईपीएल 2019 के 52वें मैच में केकेआऱ ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में 2 बदलाव हुए हैं तो वहीं केकेआर की ...
-
रबाडा के वापस लौटने पर पोंटिंग ने कहा, अब यह गेंदबाज लेगा कागिसो रबाडा की जगह
नई दिल्ली, 3 मई| दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर अपने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को मिस करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में रबाडा ने अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन ...
-
IPL match 54: बैंगलोर को हराकर हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी, ऐसी होगी प्लेइंग XI ?
3 मई। बेंगलोर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस मैच में जहां हैदराबाद अंतिम-4... ...
-
IPL 53rd Match: राजस्थान को हराकर प्लेऑफ में नंबर वन पर पहुंचना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच प्रिव्यू
नई दिल्ली, 3 मई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बीते छह साल की तुलना में इस सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम 12वें संस्करण के अपने आखिरी ग्रुप मैच ...
-
IPL Match 52 भविष्यवाणी: किंग्स इलेवन पंजाब Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है…
मोहाली, 2 मई | मुंबई इंडियंस को मात देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2019 के 52वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। प्लेऑफ में जगह बनाने की जद्दोजहद में ...
-
कागिसो रबाडा चोट की वजह से आईपीएल से हुए बाहर, वर्ल्ड कप को देखते हुए नहीं लिया फिटनेस…
3 अप्रैल। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर हो गए हैं। रबाडा की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। पर्पल कैप धारक रबाडा पीठ में दर्द की ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42