Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ipl 2023

Cricket Image for 'नेट्स का बेस्ट बल्लेबाज़', ट्रोल हुए MS Dhoni; CSK ने शेयर किया था प्रैक्टिस VIDE
MS Dhoni
Advertisement

'नेट्स का बेस्ट बल्लेबाज़', ट्रोल हुए MS Dhoni; CSK ने शेयर किया था प्रैक्टिस VIDEO

By Nishant Rawat March 10, 2023 • 14:23 PM View: 1036

MS Dhoni Video: IPL 2023 सीजन काफी करीब है ऐसे में सभी टीमों ने अपने कैंप लगाकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। आईपीएल की सबसे कामियाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स भी तैयारियों में जुट चुकी है। इसी बीच CSK ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को ट्रोल कर रहे हैं।

जी हां, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि फैंस का मानना है कि नेट्स और प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे छक्के जड़ने वाले MS Dhoni असल मुकाबले में ऐसा नहीं कर पाते। सीएसके द्वारा शेयर किये गए वीडियो में भी धोनी छक्के मारते नज़र आए थे जिसके बाद फैंस ने कमेंट करके धोनी को निशाना बनाया है।

Advertisement

Related Cricket News on Ipl 2023