Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ipl auction 2023

Cricket Image for Women IPL: 4 भारतीय महिला खिलाड़ी जिनके लिए होगी धोनी जैसी मांग, मिल सकते हैं इतने
Smriti Mandhana

Women IPL: 4 भारतीय महिला खिलाड़ी जिनके लिए होगी धोनी जैसी मांग, मिल सकते हैं इतने करोड़

By Nishant Rawat January 23, 2023 • 12:01 PM View: 783

Women IPL: लंबे इंतजार के बाद अब महिला आईपीएल पूरी तरह आयोजित होने के बेहद करीब है। इस साल पुरुष आईपीएल के साथ-साथ बीसीसीआई महिला आईपीएल का भी आयोजन करेगी। कैश रिच लीग में कई वुमन क्रिकेट स्टार अपनी क्रिकेटिंग स्किल्स से जलवे बिखरेती नज़र आएंगी। लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 भारतीय महिला खिलाड़ियों के नाम जिनके लिए आईपीएल ऑक्शन में एमएस धोनी जैसी मांग हो सकती है। इन खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है। इन्हें कम से कम 1 से 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के लिए आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बिडिंग वॉर हो सकती है। मंधाना ने 108 टी20 मुकाबलों में कुल 2572 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे फॉर्मट में वह 5 शतक और 25 अर्धशतक जड़ चुकी है। उनके पास फटाफट फॉर्मेट का खूब अनुभव है, वह महिला बिग बैश लीग का भी हिस्सा रही है। ऐसे में ऑक्शन में उनकी खूब मांग होगी।

Related Cricket News on Ipl auction 2023

Advertisement
Advertisement
Advertisement