Ipl final update
VIDEO: क्रुणाल पांड्या ने किया बटलर को चारों खाने चित्त, फाइनल में ऐसे बनाया शिकार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरसीबी के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन ही बना पाई।
इस मैच में गुजरात के 3 भरोसेमंद बल्लेबाज भी नहीं चल सके और जोस बटलर तो पूरी तरह आउट ऑफ टच नजर आए। बटलर ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 19 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि, जब बटलर ने अटैक करने की कोशिश की तभी क्रुणाल पांड्या ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उन्होंने अपनी इस गेंद से साबित कर दिया कि वो बटलर से एक कदम आगे चल रहे थे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Ipl final update
-
கொல்கத்தாவில் இருந்து அஹ்மதாபாத்திற்கு மாறும் ஐபிஎல் தொடரின் இறுதிப்போட்டி!
ஐபிஎல் 2025 இன் இறுதிப் போட்டியானது கொல்கத்தாவில் உள்ள ஈடன் கார்டனுக்குப் பதிலாக அஹ்மதாபாத்தில் உள்ள நரேந்திர மோடி கிரிக்கெட் மைதானத்திற்கு மாற்றியமைக்கப்பட்டுள்ளதாக தகவல் வெளியாகியுள்ளது. ...
-
IPL 2025 फाइनल को लेकर आया बड़ा अपडेट, कोलकाता की जगह अहमदाबाद बन सकता है नया वेन्यू
IPL 2025 का फाइनल अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न होकर अहमदाबाद शिफ्ट हो सकता है। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago