रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरसीबी के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन ही बना पाई।
इस मैच में गुजरात के 3 भरोसेमंद बल्लेबाज भी नहीं चल सके और जोस बटलर तो पूरी तरह आउट ऑफ टच नजर आए। बटलर ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 19 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि, जब बटलर ने अटैक करने की कोशिश की तभी क्रुणाल पांड्या ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उन्होंने अपनी इस गेंद से साबित कर दिया कि वो बटलर से एक कदम आगे चल रहे थे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
The Man of Finals doing what he does best!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Krunal Pandya outsmarts Jos Buttler and #RCB are roaring
Updates https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/L3UkTRyhBg
गुजरात की पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन भी 12 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली। निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।