Ipl
IPL 2019 Match 19: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस ( मैच प्रीव्यू)
हैदराबाद, 5 अप्रैल | दिल्ली को उसके घर में मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना अगला मैच अपने घर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है।
हैदराबाद की टीम काफी संतुलित लग रही है तो वहीं सभी जानते हैं कि मुंबई अपने दिन किसी भी टीम को धूल चटाने का दम रखती है और उसने बीते मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी मात देकर यह साबित भी किया है।
हैदराबाद को यह मैच अपने घर में खेलना है और इस लिहाज से इस मैच में उसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और हैदराबाद की सफलता का अब तक का सबसे बड़ा कारण भी है। इन दोनों के सामने अब इस लीग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं जो टी-20 प्रारुप के दिग्गज गेंदबाज माने जाते हैं।
वहीं जेसन बेहरनडॉर्फ ने भी पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में हैदराबाद की राह आसान नहीं होगी।
वार्नर और बेयरस्टो के अलावा हैदराबाद के पास मनीष पांडे, युसूफ पठान, विजय शंकर भी हैं।
अगर हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो यह भी उसका मजबूत पक्ष है क्योंकि उसके पास कप्तान भुवनेश्वर कुमार के अलावा राशिद खान जैसा करिश्माई गेंदबाज भी है।
हैदराबाद के पास गेंदबाजी में अच्छे विकल्प हैं। मोहम्मद नबी और शाकिब अल हसन को टीम प्रबंधन बड़ी चालाकी से इस्तेमाल करता आया है। दिल्ली के खिलाफ नबी खेले थे और बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था। टीम प्रबंधन इन दोनों को बदल-बदल कर इस्तेमाल करता आया है। हो सकता है कि मुंबई के खिलाफ शाकिब मैदान पर उतरें।
मुंबई की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी पिछले मैच में अच्छी चली थी। खासकर हार्दिक पांड्या ने अपना कमाल दिखाया था और आठ गेंदों पर 25 रन बनाए थे। शीर्ष क्रम और मध्यक्रम में उसके पास क्विंटन डी कॉक, कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, केरन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या के विकल्प हैं।
टीमें :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019 Match 18: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब ( मैच प्रीव्यू)
चेन्नई, 5 अप्रैल | जीत की हैट्रिक लगाने के बाद चौथे मैच में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी। अब चेन्नई शनिवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में किंग्स ...
-
IPL 2019: कोहली और एबी डीविलियर्स को इस तरह से रोकेंगे, पीयूष चावला ने किया रणनीति का खुलासा
5 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइर्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि उनकी टीम को शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चौकन्ना ...
-
दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार से बौखलाए रिकी पोंटिंग, हार का कारण इसे बताया
5 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग फिरोजशाह कोटला की पिच से बेहद नाराज दिखाई दिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला ...
-
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत इस कारण मिली, जॉनी बेयरस्टो ने बताई जीत की वजह
5 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि इस पिच पर टॉस जीतना टीम के लिए काफी अहम रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ...
-
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, एक नाम चौंकाने वाला है!
आईपीएल की शुरूआती साल से ही कुछ टीमें ऐसी है जिन्होंने अपने वर्चस्व को बनाए रखा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 3 अप्रैल 2019 ...
-
IPL 2019: केकेआर के खिलाफ ये 3 बदलाव करते ही जीतेगी RCB, जानिए संभावित प्लेइंग XI
5 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण एक अहम मुकाबले में यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। बेंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही ...
-
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदा,इसे मिला मैन ऑफ द मैच
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली ...
-
IPL 2019: DC Vs SRH हैदराबाद ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, ये दो खिलाड़ी रहे मैच…
4 अप्रैल। 130 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी हैदराबाद की टीम के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर दिल्ली से मैच को पूरी तरह से हैदराबाद की झोली में ़डाल दिया। स्कोरकार्ड जॉनी ...
-
Lasith Malinga juggles IPL and domestic cricket in 12 hours
Kandy, April 4 (CRICKETNMORE): At a time when workload management of the players are keenly monitored ahead of the World Cup, Sri Lanka's veteran pacer Lasith Malinga, in a rare incident, played ...
-
IPL 2019: SRH spinners restrict Delhi Capitals batsmen to 129/8
New Delhi, April 4 (CRICKETNMORE): It was a new day, but the Delhi Capitals batsmen put up another disappointing show at the Feroz Shah Kotla here against Sunrisers Hyderabad in their Indian Premier ...
-
बैंगलोर के खिलाफ केकेआर को इस बात से रहना होगा सतर्क, पीयूष चावला का आया ऐसा बयान
4 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइर्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि उनकी टीम को शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चौकन्ना ...
-
IPL 2019: अपने ही घर पर दिल्ली के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, हैदराबाद को 130 रनों का…
4 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 129 रन ...
-
Rajasthan Royals launch online coaching community (17:26)
Jaipur, April 4 - Rajasthan Royals have launched their new coaching community on the Hive Learning platform. Through this community, the Royals coaches and players will deliver the latest techniques, ...
-
Dhoni trumps Pandya's attempt to 'Mankad' him
Mumbai, April 4 - Chennai Super Kings skipper Mahendra Singh Dhoni on Wednesday once again proved why he is considered to have one of the sharpest minds in the world of cricket. Even as Mumbai ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51