Is ayush doseja
आखिर कौन है ये आयुष डोसेजा? दिल्ली को मिल चुकी है नई रन-मशीन
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष दोसेजा ने रणजी ट्रॉफी में कोहराम मचाकर अचानक से लाइमलाइट लूट ली है। रविवार को MCA के BKC मैदान पर मुंबई के खिलाफ अपना चौथा फर्स्ट क्लास शतक लगाकर उन्होंने एक शानदार रणजी ट्रॉफी सीज़न खत्म किया। 23 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नाबाद 159 रन बनाए और सात मैचों में 105.4 की शानदार औसत से 949 रन बनाकर सीज़न खत्म किया।
लीग स्टेज खत्म होने पर वो अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके साथी खिलाड़ी सनत सांगवान 828 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में हैदराबाद के खिलाफ 209 रन बनाए थे और अब अपने डेब्यू सीज़न को एक बड़े शतक के साथ खत्म किया। दोसेजा ने रविवार को मैच खत्म होने के बाद कहा, “मैं इस शतक को सबसे ऊपर रखता हूं, क्योंकि मैंने हमेशा मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का सपना देखा था। सीज़न से पहले, जब मैंने फिक्स्चर देखे, तो मैंने मुंबई मैच को टारगेट किया था और पहली बार मुझे कप्तान के तौर पर दिल्ली को मुंबई के खिलाफ लीड करने का मौका मिला। ये मेरे लिए एक बड़ा मैच था।"
Related Cricket News on Is ayush doseja
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago