Advertisement
Is shikhar dhawan girlfriend: Cricket News & Match Updates
Advertisement
शिखर धवन ने कंफर्म किया नई गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप, जानिए कौन है सोफी शाइन?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। गब्बर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वो रिलेशनशिप में हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सोफी शाइन के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया है।
इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें पिछले काफी समय से चल रही थीं जिस पर अब विराम लग चुका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें भारत के पूर्व स्टार को एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ देखा गया और इंटरनेट पर ये टॉपिक चर्चा का विषय बन गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शिखर आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं और आखिरकार वो रिपोर्ट्स सच निकलीं। Read More...
Related Cricket News for Is shikhar dhawan girlfriend - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement