Ishan kishan: Cricket News & Match Updates
Ishan Kishan ने रचा इतिहास, IPL में ये गज़ब कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी; 9 साल पुराने रिकॉर्ड की भी कर ली बराबरी
Ishan Kishan Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बीते सोमवार, 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ गज़ब की फील्डिंग करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि ईशान ने एक 9 साल पुराने रिकॉर्ड भी बराबरी की है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ईशान ने दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के दौरान विकेट के पीछे कीपिंग करते हुए चार कैच पकड़े। खास बात ये है कि ईशान के ये चारों कैच DC के टॉप-4 बैटर्स के थे जिनमें करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल और केएल राहुल का नाम शामिल है। आपको बता दें कि इन सभी कैच को पकड़ने के बाद अब ईशान आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विपक्षी टीम के टॉप-4 बैटर्स के कैच पकड़े हों। यही वज़ह है ये खास रिकॉर्ड ईशान के नाम हो गया है। Read More...