Jaiswal duck
ऑस्ट्रेलिया में फुस्स हुए जायसवाल, अग्रेशन दिखाने के चक्कर में ज़ीरो पर हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जब जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर ये फैसला लिया तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन जब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने आई तो वो तैयारी नदारद दिखी।
मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और यशस्वी जायसवाल अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की पहली पारी में शून्य पर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को अटैक करने की कोशिश की लेकिन वो बुरी तरह से नाकाम रहे और गली में कैच आउट हो गए। ये तीसरे ओवर की पहली गेंद थी जिस पर जायसवाल ने कवर्स पर शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डेब्यू करने वाले नाथन मैकस्वीनी के पास गई, जिन्होंने गली में शानदार लो कैच लपककर जायसवाल की पारी का अंत किया।
Related Cricket News on Jaiswal duck
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago