James anderson: Cricket News & Match Updates
जेम्स एंडरसन से बेहतर थे जहीर खान, ईशांत शर्मा ने बांधे भारतीय दिग्गज की तारीफों के पुल
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गिनती दुनिया के टॉप गेंदबाजों में की जाती हैं। इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज है। वो इंग्लैंड की टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं उनको लेकर भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि भारत के महान तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन से बेहतर थे।
ईशांत शर्मा ने रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब शो पर कहा, "जेम्स एंडरसन का गेंदबाजी स्टाइल और तरीका काफी अलग है। वह इंग्लैंड में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलते हैं। हो सकता है अगर वह भारत में खेलते...। फिर इसके बाद ईशांत चुप हो गए तब एंकर ने मुस्कुराते हुए कहा, "...शायद उन्हें उस तरह की सफलता नहीं मिली मिलती।" इसके बाद ईशांत ने कहा कि, "जैक जिमी एंडरसन से बेहतर है।" अब यह बात आगे आने वाले समय में क्रिकेटिंग वर्ल्ड में बहस का मुद्दा न बन जाए। वैसे ईशांत के इस बयान को देखकर लगता है कि उन्होंने विवाद को जन्म दे दिया है। Read More...